पंजाब: CM भगवंत मान का जालंधर में रोड शो, कहा- 11 महीने के लिए विश्वास करके देखो

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने जालंधर में रोड शो के दौरान कहा कि 11 महीने के लिए विश्वास करके देखो।

punjab government

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि 10 मई को जालंधर के लोगों के पास एक ऐसा चांस आया है कि लोकसभा में सभी आप की सीट पक्की कर सकते हैं। इससे जालंधर के विकास को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि अगले साल मई में फिर से लोकसभा चुनाव है। आप भगवंत मान, अरविंद केजरीवाल और सुशील रिंकू पर 11 महीने कि लिए विश्वास करके देखो।

यदि निकम्मे निकले तो अगले साल मई में फिर लोकसभा के चुनाव हैं। अगली बार आप जमानत जब्त करवा देना। इस दौरान CM ने कहा कि जालंधर से राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के तीन सदस्य हैं। हर एमपी को पांच करोड़ रुपए विकास के कार्यों के लिए मिलता है।

दिल्ली की तर्ज पर खत्म करेंगे कूड़े का पहाड़
यदि रिंकू एमपी बन गए तो 20 करोड़ रुपया जालंधर के विकास के लिए आएगा। बीच में पंजाब सरकार भी अपना सहयोग करेगी तो यहां विकास की झड़ी लगा देंगे। जालंधर में दिल्ली की तर्ज पर कूड़े के पहाड़ खत्म करेंगे। शहर को सुंदर और साफ सुधरा बनाएंगे।

26 साल बाद बिजली बोर्ड का कर्ज लौटाया
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि लोगों को पंजाब में मुफ्त बिजली के साथ-साथ बिजली बोर्ड का 20 हजार करोड़ रुपया बकाया भी दिया है। उन्होंने कहा कि 26 साल बाद बिजली बोर्ड के पैसे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जब हमने मुफ्त बिजली की गारंटी दी थी तो विरोधी कहते थे कि पैसे कहां से आएंगे। हमने इन्हें बताया नहीं कहां से आएंगे। हमने इन्हीं के खजाने से निकाले हैं।

विरोधियों पर लगाए आरोप- पंजाब को लूटकर खा गए
भगवंत मान ने कांग्रेस और अकाली दल की खिल्ली उड़ाते हुए कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा के नेताओं ने पंजाब को लूटकर खा लिया। पंजाब की किसानी-जवानी, बच्चों की पढ़ाई बुजुर्गों की दवाई सब खा गए। उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे लोगों के पैसे से हुई लूट का हिसाब लिया जा रहा है। कुछ अंदर कर दिए हैं, कुछ की फाइलें तैयार हैं।

सुंदर शाम के घर के मिली नोट गिनने वाली मशीन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में उद्योग मंत्री रहे सुंदर शाम अरोड़ा ने भ्रष्टाचार की सारी हदें पार कर दी। बड़े-बड़े मॉल, प्लाजा बना लिए। घर महल की तरह बनाया। जैसे महलों में दीवान ए आम और खास होते हैं वैसे कमरे हैं। हैरानी की बात है कि जब विजिलेंस ने घर की तलाशी ली तो उनके घर से नोट गिनने वाली मशीन बरामद हुई।

उन्होंने कहा कि सारा दिन-रात एक करके व्यापारी मेहनत करता है। पैसे कमाता है तो टैक्स देकर सरकार का खजाना भी भरता है। इस टैक्स से कई घरों के चूल्हे जलते हैं। भगवंत मान ने कहा कि असली अन्नदाता तो यह हैं जो कई घरों को चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने पंजाब को लूटा है, उनसे पूरी वसूली की जाएगी और पैसा वापस खजाने में डाला जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+