पंजाब सरकार ने किए सरकारी कॉलेजों के प्रिंसिपलों के तबादले, देखिए पूरी सूची

चंडीगढ़। पंजाब सरकार द्वारा सरकारी कॉलेजों के प्रिंसिपलों के तबादले किए गए हैं। जानकारी के अनुसार, सरकार ने आदेश जारी कर 5 कॉलेजों के प्रिंसिपलों का तबादला किया है। जिन कॉलेजों के प्रिंसिपलों के तबादले हुए हैं, उनकी सूची जारी की जा चुकी है। देखिए-

Punjab government transferred the principals of colleges

इधर, मान ने लिखी राज्यपाल को चिट्ठी
सी.एम. मान ने पंजाब के राज्यपाल को चिट्ठी लिखी। जिसमें उन्होंने पी.ए.यू. के वी.सी. को लेकर जवाब दिया। सी.एम. मान ने कहा कि पी.ए.यू. में वी.सी. की नियुक्ति कानूनी तरीके से हुई है। वी.सी. की नियुक्ति हरियाणा व पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवरिस्टी एक्ट 1970 के तहत की जाती है। इसमें मुख्यमंत्री राज्यपाल की कोई भूमिका नहीं होती और इससे पहले भी पी.ए.यू. में जितनी बार भी वी.सी. की नियुक्ति हुई है वह राज्यपाल की मंजूरी से नहीं हुई है।

आगे सी.एम. मान ने पंजाब राज्यपाल से कहा कि पिछले कुछ महीनों से आम आदमी पार्टी की सरकार के कामों में आपके द्वारा बार-बार दखलअंदाजी की जा रही है। आपके हस्तक्षेप से पंजाब के लोग दुखी हैं। पहले आपने विधानसभा का सत्र बुलाने में रुकावट डाली फिर बाबी फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंज के वी.सी. की नियुक्ति को रद्द करवाया और पी.ए.यू. के वी.सी. की नियुक्ति को रद्द करवाने के आदेश दिए हैं। उन्होंने राज्यपाल से पूछा कि ऐसे गैर संवैधानिक काम करने के लिए आपको कौन कहता है, आप उनकी बातें क्यों मानते हो। वह लोग आपसे ऐसे काम करवाकर आपको बदनाम कर रहे हैं। आगे उन्होंने निवेदन किया कि गलत लोगों की बात न सुने जो आपसे गलत काम करवा रहे हैं और पंजाब सरकार को उनका काम करने दें। बता दें राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने सी.एम. मान को चिट्ठी लिखी थी कि पी.ए.यू. के वी.सी. की नियुक्ति गलत तरीके से हुई है जिसे जल्द रद्द किया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+