पंजाब सरकार का सरकारी स्कूलों को स्मार्ट स्कूल में बदलना के लिए कदम
पंजाब के स्कूल शिक्षा विभाग ने प्राइमरी स्कूलों के विद्यार्थियों को टाइम टेबल के महत्व को दर्शाने के उद्देश्य से 4500 प्राइमरी स्कूलों में डिजिटल बैल लगाने का फैसला किया है।

लुधियाना: शिक्षा विभाग राजभर की सरकारी स्कूलों को स्मार्ट स्कूल में तब्दील करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाने जा रही है। पंजाब के स्कूल शिक्षा विभाग ने प्राइमरी स्कूलों के विद्यार्थियों को टाइम टेबल के महत्व को दर्शाने के उद्देश्य से 4500 प्राइमरी स्कूलों में डिजिटल बैल लगाने का फैसला किया है।
इस संबंध में इन स्कूलों को 2.25 करोड रुपए की राशि भी जारी की गई है। जिला लुधियाना के 467 स्कूलों को प्रति स्कूल 5000 रुपए के हिसाब से 23.35 लाख रुपए की राशि प्राप्त हुई है।
इस संबंध में विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि उक्त राशि का प्रयोग डिजिटल खरीदने के लिए किया जाएगा। इस संबंध में विभाग द्वारा सभी स्पेसिफिकेशन भी जारी की गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications