पंजाब: विद्यार्थियों को आने वाले समय की चुनौतियों के लिए तैयार कर रहे हैं सरकारी स्कूल, बोले भगवंत मान

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सरकारी स्कूल पंजाब की सफलता की कहानियां आप बयान करते हैं। उन्होंने कहा कि इन स्कूलों में पढ़ रहे विद्यार्थियों का स्वप्न नौकरशाह, डॉक्टर, इंजीनियर और अन्य पेशों में सफल होने का है।

भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उम्मीद जाहिर की कि राज्य के आधुनिक सरकारी स्कूल हर क्षेत्र में ऐसे नेता पैदा करेंगे, जो देश को शिखर पर ले जाएंगे। यहां राज्य सरकार की तरफ से बड़े स्तर पर कार्रवाई अभिभावक-अध्यापक मिलनी (पी.टी.एम.) के दौरान इक्टठ को संबोधन करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सरकारी स्कूल विद्यार्थियों को मानक शिक्षा प्रदान कर रहे हैं, जिससे वह हर क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल करने के योग्य बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां से शिक्षा हासिल करने वाले विद्यार्थी आने वाले समय में देश के निर्माता होंगे। भगवंत मान ने कहा कि वह दिन दूर नहीं, जब यह विद्यार्थी अपनी मेहनत और सफलता से राज्य और देश का नाम रौशन करेंगे।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि इन विद्यार्थियों को बहुत सी योग्यताओं की बख्शीश है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उनकी असीमित ऊर्जा को रचनात्मकता की तरफ़ लाने और उनको देश के सामाजिक-आर्थिक विकास में हिस्सेदार बनाने के लिए ठोस प्रयास कर रही है। भगवंत मान ने कहा कि वह दिन दूर नहीं, जब यह नौजवान देश के लिए सफलता की नयी इबारत लिखेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सरकारी स्कूल पंजाब की सफलता की कहानियां आप बयान करते हैं। उन्होंने कहा कि इन स्कूलों में पढ़ रहे विद्यार्थियों का स्वप्न नौकरशाह, डॉक्टर, इंजीनियर और अन्य पेशों में सफल होने का है। भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार उनके सपनों को पंख लगाने के लिए वचनबद्ध है, जिसके लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन नौजवानों में हर क्षेत्र में विजय प्राप्त करने के गुण मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि यह विद्यार्थी कच्ची मिट्टी के खिलौनों की तरह हैं और राज्य सरकार इनको ज़िंदगी में आगे बढ़ने के लिए आधार मुहैया करवाएगी। भगवंत मान ने स्पष्ट कहा कि वह तब तक आराम से नहीं बैठेंगे, जब तक पंजाब के विद्यार्थी अपने निश्चित लक्ष्य प्राप्त नहीं कर लेते।

यह भी पढ़ें- पंजाब: अब ऐसे शिक्षकों की खैर नहीं, मान सरकार ने जारी किए निर्देश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+