पंजाबः NRI's के लिए मान सरकार का बड़ा प्रयास, जारी किए 2 WhatsApp numbers
एन.आर.आईज पंजाबी व्हाट्सएप नंबर 94641-00168 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। इसके अलावा राजस्व विभाग से संबंधित भारतीय निवासी 8184900002 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा एन.आर.आईज की सुविधाओं को लेकर विशेष प्रयास किए गए हैं। पंजाब सरकार ने 'सहूलियतें लोगों के द्वार' के उद्देश्य से माल विभाग द्वारा जमीन की रजिस्ट्रियां और संपत्ति संबंधी सेवाओं और शिकायतों के निवारण के लिए 2 व्हाट्सएप नंबर जारी किए हैं। एन.आर.आईज के लिए अलग नंबर जारी किया गया है ताकि विदेशों में बैठकर अपनी शिकायतों और रिकॉर्ड को ट्रैक कर सकें। इस संबंध में जानकारी सी.एम. भगवंत मान ने ट्विटर पर शेयर की है।
जारी किए गए नंबरों में एन.आर.आईज पंजाबी व्हाट्सएप नंबर 94641-00168 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। इसके अलावा राजस्व विभाग से संबंधित भारतीय निवासी 81849-00002 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications