पंजाब सरकार ने अपने कैबिनेट मंत्रियों की सीनियोरिटी लिस्ट की जारी, पांचवें नंबर पर गुरमीत मीत हेयर

पंजाब सरकार ने अपने कैबिनेट मंत्रियों की सीनियोरिटी लिस्ट जारी की है। यह सूची कैबिनेट में शामिल दो नए मंत्री बलकार सिंह और गुरमीत सिंह खुडि्डयां के शामिल होने के बाद जारी की गई है। इसमें CM भगवंत मान समेत वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, अमन अरोड़ा और डॉ. बलजीत कौर व अन्य हैं।
पांचवें नंबर पर गुरमीत सिंह मीत हेयर
कैबिनेट मंत्रियों की सूची में पांचवें नंबर पर गुरमीत सिंह मीत हेयर, फिर कुलदीप सिंह धालीवाल, डॉ. बलबीर सिंह, ब्रह्म शंकर जिम्पा, लालचंद कटारूचक्क, लालजीत सिंह भुल्लर, हरजोत सिंह बैंस, हरभजन सिंह, चेतन सिंह जौड़ामाजरा, अनमोल गगन मान, बलकार सिंह और फिर गुरमीत सिंह खुडि्डयां 16वें नंबर हैं।












Click it and Unblock the Notifications