गोवा में पंजाब सरकार की 9 एकड़ जमीन, एक्शन मोड में मुख्यमंत्री भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि गोवा में पंजाब सरकार की लगभग 9 एकड़ जमीन का पता चला है जो पूर्व सरकार ने मामूली कीमत पर लीज पर दे दी थी और इस जमीन को जल्द खाली करवाया जाएगा और इसमें शामिल किसी भी नेता को बख्शा नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री ने आज नवीनीकरण के बाद बाबा बंदा सिंह बहादुर जिला लाइब्रेरी संगरूर के लोगों को समर्पित की। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि कम्प्यूटर सेक्शन, एयर कंडीशनर, आर.ओ. वाटर सप्लाई तथा आधुनिक लैंड स्केपिंग सहित इस लाइब्रेरी में लगभग 250 विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। आधुनिक सुविधाओं वाली इस लाइब्रेरी को 1.12 करोड़ की लागत से एक आदर्श लाइब्रेरी के रूप में स्थापित किया गया है।

गोवा में पंजाब सरकार की 9 एकड़ जमीन

भगवंत मान ने कहा कि ऐसी 28 अन्य लाइब्रेरियां अकेले संगरूर जिले में बनाई जाएंगी ताकि जिले में ज्ञान के प्रसार को लोक लहर बनाया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी को लाभ देने के लिए राज्य भर की लाइब्रेरियों का इस तर्ज पर नवीनीकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को आई.ए.एस., पी.सी.एस. सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग देने के लिए पंजाब भर में 8 कोचिंग सैंटर खोले जाएंगे।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अपने शासनकाल में एक वर्ष के दौरान ही राज्य के नौजवानों को 30,000 सरकारी नौकरियां दी हैं। उन्होंने कहा कि यह भर्ती पूरी तरह से पारदर्शी तरीके से हुई है और एक भी भर्ती को अदालत में चुनौती नहीं दी गई है। मुख्यमंत्री ने पूर्व सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने भ्रष्टाचार के सिवाय कुछ नहीं दिया और पूर्व मंत्रियों ने लोगों का पैसा जमकर लूटा।

होशियारपुर से संबंधित एक पूर्व मंत्री के घर से नोट गिनने वाली मशीन मिली जिससे पता चलता है कि किस तरह से पैसा पूर्व मंत्रियों के घरों में पहुंच रहा था। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों का लूटा गया पैसा वापस लेकर सरकारी खजाने में जमा करवाया जाएगा और भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग को जारी रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी की शानदार जीत के बाद जालंधर में पार्टी को जीत हासिल हुई है। उन्होंने कहा कि उनका स्वप्न पंजाब को रंगला पंजाब बनाने का है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+