पंजाब: 3 से 15 जुलाई तक भगवंत मान सरकार के सभी स्कूलों में होगा समर कैंप का आयोजन

विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग पंजाब द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में समय-समय पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। इसी के अंतर्गत शिक्षा विभाग द्वारा 3 से 15 जुलाई तक सभी सरकारी स्कूलों में समर कैंप के आयोजन का फैसला किया गया है।

बता दें कि पंजाब में सरकार बदलने के बाद पहली बार छुटि्टयां खत्म होते ही समर कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। इन समर कैंपों में प्री-प्राइमरी से लेकर 8वीं कक्षा तक के सभी विद्यार्थी भाग लेंगे। समर कैंप का समय सुबह 8 से 11.30 बजे तक रहेगा जिसके बाद विद्यार्थियों को छुट्टी रहेगी लेकिन स्कूल स्टाफ स्कूल में उपस्थित रहेगा।

3 से 15 जुलाई तक मान सरकार के स्कूलों में समर कैंप का आयोजन

विभाग द्वारा इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (सैकेंडरी /एलीमैंट्री) सभी डाइट प्रिंसीपल, स्कूल प्रमुखों को एक पत्र जारी करते हुए इस कैंप के सफल और प्रभावी आयोजन के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। जिसमें कहा गया है कि कैंप की समय सीमा के अनुसार सभी स्कूल प्रमुख निर्धारित गतिविधियों को प्रभावी ढंग से करवाना सुनिश्चित करेंगे।

रोजाना करवाएगी गतिविधियों का विवरण पी.डी.एफ. और लिंक के रूप में हैड ऑफिस के साथ सांझा किया जाएगा। समर कैंप की सभी स्कूलों में संचालन की संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी (सैकेंडरी शिक्षा/एलीमैंट्री शिक्षा) की होगी।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+