पंजाब में वित्त मंत्री चीमा का उच्च शिक्षण संस्थानों को लेकर फैसला, करोड़ों रुपए मंजूर
चंडीगढ़। वित्त, योजना, आबकारी एवं कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज यहां कहा कि वित्तीय विभाग ने इस सप्ताह में तीन उच्च शिक्षण संस्थानों के लिए 15 करोड़ रुपए जारी करने की मंजूरी दी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि वित्तीय विभाग ने माझा क्षेत्र के दो उच्च शिक्षण संस्थानों के लिए 8.5 करोड़ रुपए जारी करने की मंजूरी दे दी है जिसमें श्री गुरु तेग बहादुर यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ, कैरों तरनतारन के निर्माण कार्यों के लिए 6.75 करोड़ रुपए और आई.आई.एम. अमृतसर के लिए 1.71 करोड़ रुपए जारी करने की मंजूरी दी गई।

मंत्री चीमा ने आगे कहा कि, वित्त विभाग के डॉ. बी.आर. अम्बेडकर स्टेट इंस्टीच्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज मोहाली को वित्तीय वर्ष 2022-23 के स्वीकृत बजट में से 6.50 करोड़ रुपए की बकाया राशि एकमुश्त जारी करने की स्वीकृति प्रदान की गई है। वित्त मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के शिक्षण संस्थानों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि इन संस्थानों को फंडों की कमी का सामना न करना पड़े।
इधर, विधानसभा स्पीकर ने की NRIs से अपील
पंजाब विधानसभा के स्पीकर द्वारा एनआरआई से एक अपील की है। उन्होंने कनाडा में बसने वाले पंजाबियों को राज्य के विकास में अपना कीमती योगदान देने को कहा है। बताया जा रहा है कि, विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवा वैनकूवर दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाबी दुनिया भर में जहां भी गए हैं वहीं उन्होंने अपने स्वभाव और कड़ी मेहनत से अपनी अलग पहचान बनाई है। पंजाबियों की यही विशेषता उन्हें बाकियों से अलग बनाती है। उनकी अपनी मातृ भूमि के प्रति भी कुछ जिम्मेदारी बनती है। इसलिए पंजाब के विकास में उनके योगदान की अपील की गई है। संधवां ने एनआरआई को पंजाब में भी राज्य के विकास के लिए पहल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पंजाबी चाहे अपने देश से हजारों मील दूर रहते हैं लेकिन उनकी आत्मा यहीं बसती है। हर पंजाबी को उनकी सफलता पर बड़ा गर्व है। उन्होंने उम्मीद जताई कि वह देश में बसते अपने लोगों के विकास के लिए भी कदम उठाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications