पंजाब: सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों की तैनाती-तबादलों की समय सीमा में बढ़ोतरी
पंजाब सरकार द्वारा राज्य में सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों की आम तैनातियां व तबादलों की समय सीमा में बढ़ौतरी की गई है। दरअसल सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों की बदलियां करने की समय सीमा जोकि 15 जून तक रखी गई थी, को बढ़ाकर अब 30 जून तक कर दिया गया है।
अतः 30 जून के बाद तबादलों पर पूरी तरह से रोक लगा दी जाएगी क्योंकि मुख्यमंत्री का मानना है कि विभागों में बार-बार तबादले नहीं होने चाहिए क्योंकि इससे सरकारी कामकाज पर बुरा असर पड़ता है। यदि साल भर तबादले होते रहे तो इससे सरकारी कामकाज पर असर पड़ता है।

जिक्रयोग्य है कि पंजाब में अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादलों का समय 15 जून को समाप्त होने जा रहा है। जालंधर उपचुनाव को देखते हुए पंजाब सरकार ने राज्य में अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादलों का समय बढ़ाकर 15 जून कर दिया था, को बढाकर अब 30 जून तक कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications