Punjab Election: कांग्रेस सरकार ने पंजाब में विकास किया: सचिन पायलट
काठगढ़, 16 फरवरी: पंजाब में विधानसभा मतदान नजदीक आते ही अलग-अलग पार्टियों के स्टार प्रचारकों की तरफ से अपने-अपने उम्मीदवारों के हक में प्रचार किया जा रहा है। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट ने भी पंजाब में चुनाव प्रचार शुरू कर दिया गया है। हलका बलाचौर पहुंचे सचिन पायलट ने विधायक दर्शन लाल मंगूपुर के हक में गांव थोपियां और जंडी में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान पायलट ने कांग्रेस के विकास कामों की बात करते हुे कहा कि पंजाब की कांग्रेस ने सूबे भर में बहुत विकास किया है।

सचिन पायलट ने कहा कि उनको खुशी है कि हलका बलाचौर के विधायक दर्शन लाल मंगूपुर ने हलके गांवों और शहरों में विकास करवाया है। हलके के लोगों को बुनियादी सहूलियतें मुहैया करवाई हैं। कांग्रेस सरकार लोगों की सरकार है और कांग्रेस के राज में पंजाब तरक्की कर सकता है।
पायलट ने चरणजीत सिंह चन्नी की तारीफ करते हुए कहा कि ऐसे मुख्यमंत्री पंजाब को पहली बार मिले हैं, जिन्होंने आम लोगों को प्राथमिकता दी। लोगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचने के लिए अब परेशान नहीं होना पड़ता। पायलट ने कहा कि आने वाले समय में मंगूपुर की तरफ से बलाचौर हलके को पंजाब का मॉडल हलका बनाया जाएगा। विधायक दर्शन लाल मंगूपुर को पंजाब कैबिनेट में अहम महकमा दिया जाएगा, जिससे पूरे पंजाब में विकास को आगे बढ़ाया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications