Punjab: सरकार ने DGP वीके भावरा का किया तबादला, पंजाब पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के चेयरमैन बनाए
चंडीगढ़, 04 सितंबर। दो माह की छुट्टी पूरी कर ड्यूटी पर लौट रहे पंजाब के डीजीपी वीके भावरा को राज्य सरकार ने पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन का चेयरमैन नियुक्त कर दिया है। वीके भावरा 4 जुलाई को दो माह के अवकाश पर चले गए थे। उस समय यह चर्चा भी शुरू हो गई थी कि भावरा की कारगुजारी से नाराज मान सरकार ने ही उन्हें छुट्टी पर भेज दिया है। इसके बाद गौरव यादव को डीजीपी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था।

माना जा रहा था कि भावरा के छुट्टी से लौटने के बाद गौरव यादव को डीजीपी पद से हटाया जाएगा, लेकिन शनिवार को सरकार ने एक आदेश जारी कर भावरा को पंजाब पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन का चेयरमैन नियुक्त कर दिया। अब तक यह पद शरत सत्य चौहान के अधीन था। नए आदेश के तहत चौहान को पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन का एमडी नियुक्त किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications