पंजाब: सीएम मान की मां और पत्नी पहुंचीं विधायक लाभ सिंह के पिता की अंतिम अरदास में, दी श्रद्धांजलि
बरनाला: भदौड़ से आप विधायक लाभ सिंह उगोके के पिता दर्शन सिंह उगोके की रविवार को अंतिम अरदास है। उनकी श्रद्धांजलि समारोह पैतृक गांव उगोके की अनाज मंडी में करवाया गया। इसमें शामिल होने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी और माता जी पहुंचे। उनके साथ कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीठार भी पहुंचे।

श्रद्धांजलि समारोह में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के नेताओं ने विधायक के पिता दर्शन सिंह को पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए अरदास की।
बता दें कि कुछ दिनों पहले ही लाभ सिंह उगोके के पिता ने गलती से सलफाज से गोलियां खा ली थी, जिसके बाद उन्हें लुधियाना के डीएमसी में भर्ती करवाया गया था। जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।












Click it and Unblock the Notifications