पंजाब सीएम मान करेंगे अबोहर अनाज मंडी का दौरा, मुआवजा राशि करेंगे वितरित
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान कल 20 जनवरी को अबोहर की अनाज मंडी में पहुंचेंगे। जहां 25 करोड़ रुपए की राशि के मुआवजा राशि के चैक वितरित करेंगे।

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान कल 20 जनवरी को अबोहर की अनाज मंडी में पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री अपने हाथों से विधानसभा हल्का बल्लुआना में 2020 में आए बारिश के चलते बनी बाढ़ जैसी स्थिति से बरबाद हुई फसलों, मकानों को हुए नुकसान के लिए सरकार द्वारा जारी 25 करोड़ रुपए की राशि के मुआवजा राशि के चैक वितरित करने के लिए पहुंच रहे है। कल के मुआवजा राशि चैक वितरित समारोह को लेकर प्रशासन त्यारियों में जुटा हुआ है।
बरनाला में नर्सिंग कॉलेज बनेगा
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज बरनाला पहुंचे। इस दौरान सी.एम. मान ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बहुत जल्द बरनाला में नर्सिंग कालेज बनाया जाएगा। सरकारी स्कूलों में बेहतर शिक्षा मिलेगी, स्कूलों के प्रिंसपलों को ट्रेनिंग के लिए विदेश भेजा जाएगा, अच्छे स्कूल और अस्पताल बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोहाली एयरपोर्ट पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा लगाई जाएगी। सी.एम. मान ने कहा कि आपके लिए हलवारा में एयरपोर्ट बनाया जा रहा है, जिसका नामकरण शहीदों के नाम पर होगा।
वहीं किसानों के लिए भी सी.एम. मान ने ऐलान करते हुए कहा कि चावल गेहूं के अलावा अन्य फसलों पर पूरी एम.एस.पी. मिलेगी। पंजाब में हर साल 2100 जवानों की पुलिस में भर्ती की जाएगी। सी.एम. मान ने कहा कि पहले राज्य में फैक्टरी व्यापारियो को दो परिवारों से समझौता होता था लेकिन अब फैक्टरी व्यापारियों का पंजाब की जनता से समझौता होता है। राज्य में इंडस्ट्री को प्रमोट किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications