पंजाब: सीएम मान ने सभी जिलों के कमिश्नरों की ली बैठक, समस्याओं के समाधान का दिया निर्देश

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी जिलों के कमिश्नरों के की क्लास लगाई। उन्हें निर्देश दिए कि वह लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुने और मौके पर उनका समाधान भी करें। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने उनसे सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और उनकी प्रोग्रेस के बारे में भी समीक्षात्मक रिपोर्ट ली।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर इसकी जानकारी भी दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि आज सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नरों के साथ बैठक की और पंजाब सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। सभी अधिकारियों को जनता के बीच जाकर समस्याएं सुनने और उनका समाधान करने को कहा गया है।
सेवा केंद्र में होने वाली दिक्कत दूर करने पर जोर
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि सेवा केंद्रों में लंबी लाइनों में लगने और काम करवाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सभी डिप्टी कमिश्नरों को आदेश दिए कि वह सेवा केंद्रों में तुरंत प्रभाव से सेवाएं दुरुस्त करें। लोगों को सेवा केंद्रों में अपने काम करवाने में कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए।
साथ ही उन्होंने आम आदमी क्लिनिक और ड्राइविंग लाइसेंस बनाने में आने वाली दिक्कत पर विशेष ध्यान देने को कहा।












Click it and Unblock the Notifications