पंजाब: CM भगवंत मान ने जूठ व सूखी रोटियों के मामले पर SGPC पर साधा निशाना
पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जूठ व सूखी रोटियों के मामले पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) पर निशाना साधा है। उन्होंने इस संबंधी ट्वीट भी शेयर किया है।
उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि, ''अगर मैं बोलूंगा तो कहेंगे कि बोलता है, क्या बोले.... बाकी सब प्रधान जी बताएंगे, सच्चे दरबार की जूठ का घपला?

गौरतलब है कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की व्यवस्था के तहत सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब के लंगर जूठ का ठेका, सूखी रोटी, चोकर रोला, मांह और धान आदि की बिक्री 1 अप्रैल 2019 से दिसंबर 2022 तक हुई। इस बिक्री में एक करोड़ रुपए की हेराफेरी का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक 62 लाख के हेरफेर से शुरू हुई यह जांच अब करीब एक करोड़ रुपए तक पहुंच गई है।












Click it and Unblock the Notifications