अमेरिका में पंजाबी परिवार के कत्ल पर CM मान ने विदेश मंत्रालय के समक्ष उठाई यह मांग, बोले- दोषियों को मिले सजा

चंडीगढ़, 6 अक्तूबर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अमेरिका के कैलिफोर्निया में पंजाबी परिवार के हुए कत्ल की जांच के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका की फेडरल सरकार को प्रभावित करने के लिए केंद्रीय विदेश मंत्री के दख़ल की माँग की है।

Punjab CM Bhagwant Mann Talk On the murder of Punjabi family in America, Says- Its horrific

यहाँ जारी बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत मन्दभागा है कि राज्य के होशियारपुर जिले के हरसी गाँव के साथ सम्बन्धित पंजाबी परिवार का कैलिफोर्निया में कत्ल कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मिलीं रिपोर्टों अनुसार परिवार को पहले अगवा किया गया और बाद में बेरहमी के साथ कत्ल कर दिया गया। भगवंत मान ने बताया कि मृतकों की पहचान जसदीप सिंह, जसलीन कौर, अमनदीप सिंह और आठ महीने की बच्ची रूही के तौर पर हुई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत ही निंदनीय घटना है, जिसने हर किसी ख़ास कर विश्व भर में बसते पंजाबियों को झंझोड़ कर रख दिया है। भगवंत मान ने कहा कि इस वहशियाना कत्ल ने अमरीका जैसे उन्नत देशों में भी पंजाबियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। केंद्रीय विदेश मंत्री डा. एस जय शंकर के दख़ल की माँग करते हुए उनसे अपील की कि वह संयुक्त राज्य की फेडरल सरकार को इस मामले की गहराई से जांच करवाने के लिए दबाव डालें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विदेशों में बसते पंजाबियों में सुरक्षा की भावना पैदा करना समय की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार को अमरीका में रहते पंजाबियों की सुरक्षा का मुद्दा अमरीका में अपने हमरुतबा के पास उठाना चाहिए। भगवंत मान ने कहा कि वहां रहते पंजाबियों की सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए इसको सबसे अधिक प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+