पंजाब: दशहरे के खास मौके पर सीएम भगवंत मान पहुंचे मोहाली, लोगों से की खास अपील
मोहाली: दशहरे के पावन पर्व के मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज फेस-8 में आयोजित समारोह में शामिल होने मोहाली पहुंचे। इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दशहरा पर्व की बधाई देते हुए अपने संबोधन में कहा कि दशहरा का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। सभी धर्म एकता के प्रतीक हैं और मानवता के कल्याण का संदेश देते हैं। हमें सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हमारा देश फूलों का बगीचा है और इसमें तरह-तरह के फूल हैं, यह फूल भी हमारा है और धर्म से जुड़े हर त्योहार को मनाना चाहिए। इस मौके पर उन्होंने लोगों से भगवान श्री राम की शिक्षाओं के मार्ग पर चलने की भी अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications