पंजाब: सीएम भगवंत मान ही संभालेंगे स्वास्थ्य मंत्रालय, फिलहाल कैबिनेट विस्तार नहीं
चंडीगढ़, 25 मई: पंजाब कैबिनेट का अभी विस्तार नहीं होगा। हेल्थ मिनिस्टर विजय सिंगला को मंगलवार को करप्शन केस में बर्खास्त कर दिया गया था। इसके बाद विस्तार के कयास लग रहे थे। सीएम भगवंत मान ने स्पष्ट किया कि फिलहाल सेहत मंत्रालय को वही देखेंगे। किसी दूसरे मंत्री को यह चार्ज नहीं दिया जाएगा। मान का यह फैसला 15 अगस्त से 75 मोहल्ला क्लीनिक शुरू करने से जोड़कर देखा जा रहा है। मंगलवार को इस संबंध में सीएम ने मंत्रियों से चर्चा भी की थी।
Recommended Video

सीएम भगवंत मान के इस फैसले से बर्खास्त मंत्री डॉ. विजय सिंगला की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। सिंगला को मान ने ही बर्खास्त किया है। अब सिंगला के खिलाफ जांच शुरू हो चुकी है। ऐसे में सेहत मंत्रालय पर मान की पूरी निगरानी रहेगी। जांच में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं हो सकेगी। अगर किसी ने कोशिश की तो फिर उस पर भी सीएम भगवंत मान की गाज गिरेगी।
अफसरों में भी हड़कंप
सीएम भगवंत मान के सेहत मंत्रालय संभालने के फैसले से अफसरों में भी हड़कंप मचा हुआ है। खासकर, जो पिछले सवा 2 महीने में सिंगला के करीबी रहे, वह हाथ-पैर मारने लगे हैं। सीएम मान इस मामले में सिर्फ मंत्री और उसके OSD तक ही सीमित नहीं रहेंगे। मामले में उन अफसरों को भी दबोचा जाएगा, जिन्होंने करप्शन में मंत्री का साथ दिया। उन्हें हर काम में 1% का कमीशन रूपी 'शुक्राना' दिया।












Click it and Unblock the Notifications