पंजाब: हड़ताल पर जाने वाले कर्मचारियों को CM भगवंत मान ने दी सख्त चेतावनी
पंजाब में कलम छोड़ हड़ताल करने वाले कर्मचारियों को पंजाब के सी.एम. भगवंत मान ने सीधी चेतावनी दे दी है। सी.एम. मान ने कहा है कि व्यक्तिगत मांगों या रिश्वतखोरी के मामलों में शामिल लोगों के लिए कलाम छोड़ हड़ताल न करें। उन्होंने कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए ट्वीट किया है।
सी.एम. मान ने ट्वीट कर कहा कि ''जानकारी के अनुसार पटवारी..कानुनगो...किसी रिश्वत मामले में फंसे अपने एक साथी के हक में... और डीसी दफ्तर के कर्मचारी अपनी निजी मांगों को लेकर आने वाले दिनों में कलम छोड़ हड़ताल करेंगे...

मैं बताना चाहता हूं कि कलम छोड़ हड़ताल करो पर बाद में कलम आपके हाथों में देनी है या नहीं यह फैसला सरकार करेगी...हमारे पास बहुत पढ़े लिखे बेरोजगार मौजूद हैं जो आपकी कलमें पकड़ने को तैयार बैठे हैं...पंजाब के लोगों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।"
आपको बता दें कि पटवारी, कानुनगो व डीसी ऑफिस के कर्मचारियों द्वारा कलम छोड़ हड़ताल करने करने का ऐलान किया गया था। इस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है जिसके चलते सी.एम. मान ने कर्मचारियों को सीधी चेतावनी दे दी है।












Click it and Unblock the Notifications