पंजाब: सीएम मान ने भाजपा नेताओं पर किया बड़ा हमला, कहा- गवर्नर आवास के पास घूम रहे
मान ने ट्वीट कर अंदेशा जताया है कि भाजपा में शामिल हो चुके पंजाब के पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह समेत अन्य नेता गवर्नर आवास के आसपास घूम रहे हैं।

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान बीजेपी लीडरों पर बड़ा हमला बोला है। इसको लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का एक नया ट्वीट भी सामने आया है। भगवंत मान ने पंजाब में गवर्नर राज लगने का अंदेशा जताया है। इस संबंध में मान ने ट्वीट कर अंदेशा जताया है कि भाजपा में शामिल हो चुके पंजाब के पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह समेत अन्य नेता गवर्नर आवास के आसपास घूम रहे हैं। इन नेताओं में कैप्टन अमरिंदर सिंह के अलावा केवल ढिल्लों, बलबीर सिद्धू, फतेह सिंह बाजवा, राज कुमार वेरका, गुरप्रीत कांगड़ और राणा सोढ़ी शामिल हैं।
पंजाब सीएम मान के अनुसार इन दिनों यह सभी नेताओं को पंजाब गवर्नर बीएल पुरोहित के आवास के आसपास देखा जा सकता है। अंदेशा जताया कि यह सभी नेता पंजाब में गवर्नर राज लगाने की बात कर रहे हैं। मान ने यहां तक लिखा कि पंजाब के लोग जानते हैं कि यह सभी नेता पंजाब विरोधी रहे हैं।
उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि, ''कैप्टन अमरिंदर सिंह, केवल ढिल्लों, बलबीर सिद्धू, फतेह जंग बाजवा, राज कुमार वेरका, गुरप्रीत कांगड़, राणा सोढ़ी ( सभी कांग्रेस> आज के समय बीजेपी) हमेशा राज्यपाल के घर के पास देखे जा सकते हैं, ये सभी पंजाब में गवर्नर राज की बात कर रहे हैं। पंजाब के लोग जानते हैं कि ये हमेशा पंजाब विरोधी रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications