गुजरात में बोले सीएम मान- भ्रष्टाचार से कोई समझौता नहीं, आप ने छेड़ा बड़ा अभियान

चंडीगढ़/नवसारी: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि भ्रष्टाचार को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा और भ्रष्टाचारियों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री गुजरात के नवसारी क्षेत्र में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तो इस समय कोमा में चली गई है जबकि भाजपा को अहंकार हो गया है कि उसे सत्ता से कोई हटा नहीं सकता है। गुजरात की जनता इस बार बदलाव लाने के मूड में है और 27 वर्षों से चला आ रहा भाजपा का अहंकार तोड़ दिया जाएगा।

bhagwant mann

भगवंत मान ने कहा कि भाजपा ने कांग्रेस शासित प्रदेशों में उनके बिकाऊ नेताओं को खरीद लिया और वहां अपनी सरकारें बना लीं। भगवंत मान ने कहा कि गोवा में भी कांग्रेस के विधायक पाला बदलकर कांग्रेस में चले गए, इसलिए अब कांग्रेस पर जनता का भरोसा टूट चुका है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार जनता ने बदलाव लाकर सत्ता 'आप' के हवाले कर दी। 'आप' ने सत्ता में आने के बाद अपने चुनावी वायदों को पूरा करना शुरू कर दिया है। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में 'आप' ने अब भ्रष्टाचारियों के खिलाफ एक बड़ा अभियान छेड़ा हुआ है और बड़े-बड़े घोटाले सामने आ रहे हैं। पंजाब में हमने इतनी अधिक सख्ती की है कि अगर कोई अधिकारी अपनी बदली के लिए सिफारिश करवाता है तो हम उसे शक की नजरों से देखते हैं।

उन्होंने कहा कि पंजाब में अब बड़े पैमाने पर बदलाव आ रहा है। स्कूलों को अच्छा बनाया जा रहा है। सरकारी अस्पतालों को अच्छा बनाया जा रहा है और मोहल्ला क्लीनिक स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने भी दिल्ली में राजनीति में आने के बाद अनेक सुधार किए जिसकी गूंज विदेशों तक जा पहुंची है। अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की पत्नी ने दिल्ली में स्कूलों का दौरा इसकी सराहना की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+