कोटकपूरा बेअदबी मामला: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग

punjab latest news: कोटकपूरा बेअदबी मामले में आरोपी प्रदीप सिंह की आज गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है। इसके बाद सी.एम. मान द्वारा हाई लेवल मीटिंग बुलाई गई है। सी.एम. भगवंत मान डी.जी.पी. गौरव यादव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मीटिंग करेंगे। जानकारी के अनुसार यह मीटिंग सी.एम. आवास पर की जाएगी।

Punjab Chief Minister Bhagwant Mann high level meeting after Kotkapura murder case

आपको बता दें कि गुरुवार सुबह बरगाड़ी बेअदबी मामले में FIR नंबर 63 में नामजद डेरा प्रेमी प्रदीप सिंह जब अपनी दुकान खोलने जा रहा था तो दो बाइक पर सवार कुछ लोगो द्वारा फायरिंग की गई, जिसमें उसकी मौत हो गई। इस दौरान डेरा प्रेमी का गनमैन गोली लगने से घायल हो गया। उन्हें जख्मी हालत में अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

पुलिस अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
आम आदमी पार्टी के एक नेता ने बताया कि, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर पंजाब की शांति भंग करने वालों के खिलाफ सिविल और पुलिस अधिकारियों को सख्त आदेश देने की बात कही है। मुख्यमंत्री मान ने ट्वीट कर लिखा कि पंजाब एक शांतिप्रिय राज्य है। यहां के लोगों का आपसी भाईचारा बहुत मजबूत है। मान ने कड़े शब्दों में कहा कि किसी को भी पंजाब की शांति भंग करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। राज्य में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सिविल और पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं।

खबर है कि, पंजाब के कोटकपूरा में सुबह बरगाड़ी बेअदबी के आरोपी का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया। मृतक की पहचान डेरा प्रेमी प्रदीप सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बरगाड़ी बेअदबी मामले में FIR नंबर 63 में नामजद डेरा प्रेमी प्रदीप सिंह सुबह जब अपनी दुकान खोलने जा रहा था तो दो बाइक पर सवार कुछ लोगो द्वारा फायरिंग की गई, जिसमें उसकी मौत हो गई। इस घटना में उनका गनमैन भी घायल हो गया जिसे मेडिकल अस्प्ताल दाखिल करवाया गया है। इस सारी घटना की सी.सी.टी.वी. फुटेज भी सामने आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+