पंजाब: सीएम भगवंत मान का बड़ा फैसला, पूसा-44 किस्म की धान की फसल की बुआई पर लगाई रोक
पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को लेकर बड़ा फैसला किया है। उन्होंने पूसा-44 किस्म की धान की फसल की बुआई पर रोक लगाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि पूसा-44 किस्म की धान ज्यादा पानी की खपत करता है। इसको लेकर उन्होंने इस फसल की बुआई पर रोक लगा दी है।
सीएम भगवंत मान ने कहा कि पीआर-126 किस्म को पकने में 152 दिन लगते हैं। वहीं पूसा किस्म को सिंचाई के लिए अधिक पानी की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि फसल की बुआई के लिए एक-दो नई किस्में विकसित की जाएंगी।

वहीं, पंजाब में धान कटाई शुरू हो गई है। धान कटाई के शुरू होते ही सीएम भगवंत मान ने किसानों से पराली नहीं जलाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पराली के इन-सीटू यानि खेत में और एक्स सीटू यानि खेत से बाहर प्रबंधन के लिए किसानों को फसल अवशेष मशीनरी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ईंट भट्टों में पराली का उपयोग अनिवार्य किया गया है।
इसके साथ ही सीएम भगवंत मान ने धान खरीद कार्य की औपचारिक शुरुआत की है। सीएम मान ने कहा कि हम किसानों का एक-एक दाना खरीदने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने धान की पूसा-44 किस्म की खेती को बंद करने का एलान करते हुए कहा कि इसमें एक तो पकने में समय ज्यादा लगता है।












Click it and Unblock the Notifications