पंजाब: डयूटी पर शहीद हुए पुलिस मुलाजिमों के परिवारों से मिलने पहुंचे भगवंत मान, सौंपा 1 करोड़ रुपये का चेक
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवान मान आज डयूटी पर शहीद हुए पुलिस मुलाजिमों के परिवारों से मिलने पहुंचे। इस दौरान सी.एम. मान द्वारा शहीदों के परिवार को वित्तीय मदद के चैक भी सौंपे गए।
3 पुलिस मुलाजिमों के परिवारों को वित्तीय सहायता दी गई, जिनमें ASI संजीव कुमार के परिवार को 1 करोड़ रुपए का चैक दिया गया, जबकि बाकी 2 मुलाजिमों के परिवारों को 50-50 लाख रुपए के चैक सौंपे गए। वहीं बच्चों की पढ़ाई के लिए 4 लाख रुपए के चैक भी अलग से दिए गए।
जिक्रयोग्य है कि राज्य की भगवंत मान सरकार ने पुलिसकर्मियों के लिए उक्त बड़ी घोषणा की हुई है, जिसमें पंजाब सरकार ने ऐलान किया हुआ है कि ड्यूटी के दौरान यदि कोई पुलिसकर्मी शहीद होता है तो उसके परिजनों को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।













Click it and Unblock the Notifications