पंजाब: नशा तस्करों के खिलाफ भगवंत मान सरकार सख्त, करोड़ों की हेरोइन बरामद

जिला पुलिस ने एस.एस.पी. दीपक हिलौरी की अध्यक्षता में कार्य करते हुए नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए 1 नशा तस्कर को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से 2 किलो हेरोइन बरामद की है जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 12 करोड़ की कीमत है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए एस.पी. इनवेस्टीगेशन रणधीर कुमार व डी.एस.पी. सिटी सुरिन्द्र कुमार ने बताया कि इंस्पैक्टर जसवंत सिंह थाना छावनी फिरोजपुर ने साथी कर्मचारियों के साथ बीते दिन कुमार होटल के नजदीक से आरोपी राजन कुमार पुत्र राम सरूप वासी वार्ड नंबर 9, रणबीर सिंघपुरा जम्मू को शक होने पर गिरफ्तार किया।

पंजाब: करोड़ों की हेरोइन बरामद

जब पुलिस ने उसके पीठू बैग की तलाशी ली तो उसमें से पुलिस को 2 किलो हेरोइन बरामद हुई है। जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 12 करोड़ की है।उन्होंने बताया कि पुलिस की तरफ से आरोपी को अदालत में पेश करके रिमांड लिया जाएगा, तांकि उससे पूछताछ करके ओर अहम सुराग हाथ लग सकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+