पंजाब: चिट फंड कंपनी 'पर्ल' की प्रॉपर्टी को भगवंत मान सरकार ने अपने कब्जे में लेने की प्रक्रिया शुरू की
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोगों के करोड़ों रुपये हड़पने वाली पर्ल कंपनी को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ''चिट फंड कंपनी "पर्ल" की पंजाब में मौजूद सभी प्रॉपर्टी को सरकार ने अपने कब्ज़े में लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
जल्दी ही क़ानूनी कार्रवाई पूरी करके निलामी करके लोगों को उनके पैसे वापस करने का सिलसिला शुरू करने का फ़ैसला लिया गया है..।''

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री मान ने चुनाव से पहले लोगों से वादा किया था कि जनता का पैसा लूटने वाली चिटफंड कंपनियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पर्ल जैसी कंपनियों की संपत्तियां जब्त की जाएंगी और आम लोगों का एक-एक पैसा उन्हें वापिस किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications