पंजाब: नशा के खिलाफ भगवंत मान सरकार की बड़ी कार्रवाई, हेरोइन-ड्रग मनी व बाइक सहित 2 गिरफ्तार
थाना फतेहगढ़ चूड़ियां की पुलिस ने 255 ग्राम हेरोइन, 45 हजार रुपए ड्रग मनी और एक मोटरसाइकिल सहित 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
एस.एच.ओ. गुरमिन्द्र सिंह ने बताया कि एस.एस.पी. बटाला अश्विनी गोटियाल और डी.एस.पी. फतेहगढ़ चूड़ियां सरवनजीत सिंह के दिशा निर्देशों के तहत पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध विशेष मुहिम चलाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि इसी श्रृंखला के तहत ए.एस.आई. सतनाम सिंह ने पुलिस पार्टी सहित गश्त दौरान समीप रैस्ट हाऊस गांव दादुयोध से एक मोटर साइकिल सवार 2 व्यक्तियों को काबू करके जब उनकी तलाशी ली तो उनके पास से 255 ग्राम हैरोइन, 45 हजार रुपए ड्रग मनी और एक कम्प्यूटर कंडा बरामद हुआ। उन्होंने कहा कि पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान रणजीत सिंह निवासी गांव दादुयोध और साजन मसीह निवासी दादुयोध के तौर पर हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने उक्त व्यक्तियों को गिरफ्तार करके उनके विरुद्ध केस दर्ज कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications