सुखबीर बादल बोले-कांग्रेस सरकार में मनरेगा फंडों में गड़बड़, सरकार बनने पर कराएंगे जांच
चंडीगढ़, 15 नवंबर: शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा है कि उनकी सरकार बनने पर कांग्रेसी नेता द्वारा मनरेगा फंड में किए कथित गबन की जांच के आदेश देगी। उनसे वसूले गए धन को सार्वजनिक कार्यों पर खर्च करेगी। रविवार को हलका गिल में जनसभा को संबोधित करते हुए अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने फर्जी बिलिग के साथ साथ टाइल्स, पॉवर और निर्माण कार्यों के लिए अधिक चार्ज करके मनरेगा फंड का हजारों करोड़ का दुरुपयोग किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नेता ने अपनी एक टाइल और पावर की फैक्ट्रियां खोली थी और सरकारी कामों में इस्तेमाल के लिए घटिया सामग्री सप्लाई कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ऐसे सभी मामले की जांच की जाएगी।

सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि उन्हें यह भी शिकायतें मिल रही हैं कि राज्य में अनाज मंडियां समय से पहले बंद हो गई, जबकि राज्य भर में धन की फसल की कटाई नहीं हुई है। यह केंद्र के दबाव में किया जा रहा है। बादल ने कहा कि सरकार राज्य में डेंगू के फैलाव से पूरी तरह बेखबर है। आम आदमी पार्टी के बारे में कहा कहा कि अरविद केजरीवाल पंजाबियों को उसी तरह बेवकूफ बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जैसा कि कैप्टन अमरिदर सिंह ने किया था। केजरीवाल हर पखवाड़े पंजाब में गारंटी का एलान करते हैं, ऐसा लगता है कि उन्हें राज्य इकाई में किसी पर भी भरोसा नहीं है। मीडिया में जारी सर्वेक्षण रिपोर्टो में कहा कि यह फर्जी है।
अकाली दल अध्यक्ष ने गिल हलके से अकाली दल के उम्मीदवार दर्शन सिंह शिवालिक के लिए दिन भर चले अभियान की शुरूआत मालेरकोटला रोड पर पांच किलोमीटर रोड शो के साथ की। गांव झंडे में गुरुनानक दरबार में दर्शन करने पहुंचे संस्था के प्रधान संत रामपाल सिंह ने अकाली दल अध्यक्ष को सहयोग देने की बात की। अकाली दल अध्यक्ष ने उनका आभार व्यक्त किया और उन्हे पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी नियुक्त किया। दिन में सुखबीर सिंह बादल ने विभिन्न जनसभाएं की, बादल ने बच्चों के साथ उनकी ड्राइंग और पेंटिग्स देखते हुए कुछ समय बिताया।












Click it and Unblock the Notifications