पेंशन योजना में 9 हजार लाभार्थियों की मृतक के रूप में पहचान, आप प्रवक्ता कंग बोले-चौकस निगाहों से जांच
चंडीगढ़: भगवंत मान सरकार को सत्ता में आए सात महीने हो गए हैं। इन सात महीनों में सरकार ने लोगों के लिए कई अहम फैसले लिए। वहीं पेंशन स्कीम को लेकर अब मान सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। दरअसल पंजाब में ऐसे नौ हजार से ज्यादा लाभार्थी थे जिन्हें पेंशन तो मिलती थी लेकिन उनकी पहचान मृतकों के रूप में हुई है।

पंजाब आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता मलविंदर कंग ने इस संबंधी जानकारी देते हुए कहा कि सीएम भगवंत मान की चौकस निगाहों में व्यापक जांच के बाद विभिन्न पेंशन योजनाओं के तहत कम से कम 90248 लाभार्थियों की पहचान मृतक के रूप में की है। जरूरतमंद लोगों के लिए समय पर पेंशन को सक्षम करते हुए, राज्य का खजाना सालाना 162.36 करोड़ रुपये से अधिक समृद्ध होने के लिए तैयार है।












Click it and Unblock the Notifications