पंजाब: AAP ने 3 लोकसभा इंचार्ज व 9 जिला इंचार्जों के नामों का किया ऐलान
आम आदमी पार्टी ने आज पंजाब के विभिन्न ज़िला प्रभारियों की घोषणा के अलावा कुछ अन्य महत्वपूर्ण पदाधिकारियों की भी घोषणा की है।
पार्टी द्वारा पंजाब के 9 ज़िलों के इंचार्जों के नामों का ऐलान किया गया है तथा साथ ही पंजाब की तीन महत्वपूर्ण लोकसभा सीटों के लोकसभा इंचार्जों के नाम भी घोषित कर दिए गए हैं। इसको लेकर पार्टी द्वारा एक आधिकारिक पत्र जारी कर नेताओं के नामों की सूची जारी की गई है।

गौरतलब है कि आने वाले वर्ष 2024 में लोकसभा के चुनाव होने वाले हैं जिसे लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने काफी समय से तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी के तहत आज अकाली दल द्वारा भी 15 ज़िलों के नए प्रधानों के नामों की घोषणा कर दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications