अलीगढ़ में प्रियंका गांधी का जोरदार चुनाव प्रचार, करीब 9 घंटे तक किया रोड शो
अलीगढ़, फरवरी 06। यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को अलीगढ़ में जोरदार चुनाव प्रचार किया। प्रियंका गांधी ने अलीगढ़ के इगलास में रोड शो भी निकाला। किसी से हाथ हिलाकर अभिवादन किया तो किसी के साथ सेल्फी भी की। कहीं फूल बरसाए गए तो कहीं पिंक बैंड और भर्ती विधान पत्र बांटे। कई दुकानों और छतों से फूल बरसा हो रही थी। हर फूल की पंखुड़ी में प्रियंका को वोट नजर आ रहे थे। वे भीड़ से गदगद दिखीं। प्रियंका गांधी ने शहर, कोल, इगलास व बरौली विधानसभा क्षेत्रों में लगभग नौ घंटे लोगों के बीच रहीं। इस दौरान पार्टी प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। लोगों में भी जोश नजर आया।

प्रियंका पर बरसाए फूल
वे शाम करीब चार बजे देहली गेट से गूलर रोड, रसलगंज, दुबे पड़ाव, मीनाक्षी पुल से होते हुए महाजन होटल के सामने पहुंची। यहां कांग्रेस प्रत्याशी विवेक बंसल के नेतृत्व में स्वागत किया गया। महिलाओं की संख्या काफी अधिक रही। 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं ' के नारे गूंजे। फिर प्रियंका पैदल ही आगे बढ़ीं। प्राग मिल कंपाउंड पर शनिदेव मंदिर पर कुछ देर रुकीं। यहां यज्ञा अग्रवाल व अन्य महिलाओं ने पूजन कराया। पन्नालाल हास्पिटल तक वे विवेक बंसल के लिए वोट की अपील करती रहीं। इस बीच यूथ कांग्रेस के महासचिव आनंद बघेल ने माता अहिल्याबाई का चित्र भेंट किया। धनगर समाज को अनुसूचित जाति के प्रमाण-पत्र दिलाने की मांग पर बोलीं, हमारी सरकार तो आने दो। काफिला केला नगर पहुंचा। प्रियंका व विवेक बंसल खुली कार में सवार हो गए। कई मिठाई विक्रेताओं ने गजक-तिल लड्डू भेंट किए। काफिला मेडिकल रोड पर पूर्व शहर अध्यक्ष वसीम के आवास पर रुका। प्रियंका कार से उतरी, यहां घर की महिला व अन्य लोगों से बात की। मेडिकल कालेज पर पहुंचे काफिले को कुछ कांग्रेसी एएमयू के अंदर से निकालना चाहते थे, लेकिन अनुमति न मिलने पर दूसरे रास्ते से जमालपुर ले गए। एएमयू के सेटेनरी गेट पर आरिफ त्यागी के नेतृत्व में छात्रों ने प्रियंका गांधी को सर सैयद अहमद खां का चित्र भेंट किया।
ऊपर कोट पर बरसे फूल
प्रियंका गांधी वाड्रा के शहर में करीब 25 किमी रोड शो में ऊपर कोट पर भी उत्साह खूब दिखा। अब्दुल करीम चौराहे से जैसे-जैसे काफिला ऊपर कोट की ओर बढ़ रहा था प्रियंका का उत्साह चरम पर था। उनका काफिला 2.36 बजे कब्र कुत्ता तिराहा पर पहुंचा तो भीड़ उनका स्वागत करने लगी। वे शहर सीट के प्रत्याशी सलमान इम्तियाज के साथ खुली कार में सवार हुईं नारे गूंज उठे। यहां से काफिला रेलवे रोड की ओर बढ़ा। वाहनों के चलते बाजार में जाम की स्थिति पैदा हो गई। रेलवे रोड से धीरे-धीरे प्रियंका का काफिला ऊपर कोट की ओर बढ़ता गया।
प्रियंका ने व्यापारियों से बात की
प्रियंका वाड्रा दोपहर में शहर में रोड शो कर रही थीं। शहर के रेलवे रोड पर फफाला मार्केट वाली गली के पास दुकान-दुकान होते हुए वो साहिबा ब्यूटी पार्लर पहुंचीं। पार्लर संचालिका दीपाली अरोड़ा से वे काफी देर तक बातचीत करती रहीं। दीपाली ने प्रियंका को बताया कि रेलवे रोड का यह सबसे पुराना पार्लर है। जिसे वह 22 साल की उम्र से 1982 से संचालित कर रही हैं। प्रियंका जी से आइब्रो कराने के लिए कहा तो उन्होंने कहा- मैंने कभी आइब्रो नहीं कराया है। किसी पार्लर में भी वह पहली बार आई हैं।
प्रियंका के रोड शो में ये भी रहे शामिल
रोड शो में जिलाध्यक्ष ठा. संतोष सिंह जादौन, वरिष्ठ नेता रूही जुबैरी, पूर्व राष्ट्रीय सचिव श्योराज जीवन, जिला महासचिव जिया उद्दीन राही, अतरौली प्रत्याशी धर्मेंद्र लोधी, शेरपाल सिंह सविता, इलियास चौधरी, सलाउद्दीन वसी, सागर सिंह तोमर, आनंद बघेल, जितेंद्र बघेल आदि शामिल रहे।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications