महिलाओं-छात्राओं से संवाद करने 29 को सुहागनगरी आएंगीं प्रियंका गांधी
फिरोजाबाद, 27 दिसंबर: प्रियंका गांधी पहले 28 दिसंबर को आ रही थीं, लेकिन अचानक कार्यक्रम में बदलाव हो गया है। 29 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से शुरू होने वाले कार्यक्रम को लेकर कांग्रेसियों ने जनपद के गांव-गांव जाकर महिलाओं को आमंत्रित करना शुरू कर दिया है। कालेजों की छात्राओं को भी कार्यक्रम में प्रतिभाग कराया जाएगा ताकि महिलाओं के साथ वह छात्राओं से भी सीधा संवाद कर सकें।

कांग्रेस के कार्यक्रम की सफलता को लेकर प्रदेश स्तरीय नेता भी लगातार जिले में रुके हुए हैं। इनमें प्रदेश महासचिव अनिल यादव, जिला प्रभारी आशुतोष दीक्षित, राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह भी कार्यक्रम की तैयारियों को जांच रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications