PM मोदी का हरियाणा प्रेम, केंद्र सरकार ने पानीपत को दिया ये खास तोहफा
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पानीपत को खास तोहफा दिया है। पराली के कारण होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए प्रधानमंत्री ने पानीपत में एथनाल प्लांट का तोहफा दिया है, जिसके उद्घाटन में वो वर्चुअल तरीके से शामिल हुए। वर्ल्ड बायोफ्यूल पर पराली निष्पादन के लिए बनाए गए एथनाल प्लांट के उद्घाटन के मौके पर पीएम मोदी वर्चुअल रूप से शामिल हुए। इससे पहले उन्होंने साल 2015 में उन्होंने पानीपत से ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ायो अभियान का सूत्रपात किया था। इस देशव्यापी अभियान को अपार सफलता मिल रही है।

प्रधानमंत्री पराली से होने वाले प्रदूषण को लेकर चिंतित हैं ही, उनकी आकांक्षा है कि भारत ईंधन को लेकर आत्मनिर्भर है। इसीलिए जैव ईंधन पर पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा यह पहल की गई है। वैसे भारतीय जनता पार्टी के नेता पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी पानीपत पर विशेष अनुराग रखते थे। उन्हें पानीपत की मलाई पूड़ी विशेष पसंद थी। हालांकि पीएम मोदी पहले पीएम नहीं बल्कि इससे पहले कांग्रेस नीत गठबंधन के नेता रहे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी पानीपत आ चुके हैं। ग्रांड ट्रंक रोड पर पानीपत में भयंकर जाम लगता था। इससे दिल्ली से चंडीगढ़, जालंधर, जम्मू, हिमाचल जाने वाले वाहनों को घंटों विलंब होता है। इसके निदान के लिए पानीपत शहर में ओवरब्रिज बनाने की परियोजना बनी। उस समय प्रदेश में भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार थी। ओवर ब्रिज की आधारशिला रखने मनमोहन सिंह पानीपत आए थे।












Click it and Unblock the Notifications