महेंद्रगढ़ जिले के क्षेत्र को पूरी तरह औद्योगीकृत करने की योजना: दुष्यंत चौटाला

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने बताया कि एचएसआईआईडीसी द्वारा समेकित बहु योजना लॉजिस्टिक हब केंद्र परियोजना के विस्तार के लिए उपयुक्त भूमि की पहचान की जा रही है

Plan to fully industrialize the area of Mahendragarh district: Dushyant Chautala

हरियाणा में मंगलवार को विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन के एक सदस्य द्वारा पूछे गए प्रश्न का जवाब देते हुए हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि राज्य सरकार के महेंद्रगढ़ जिला के क्षेत्र को पूरी तरह से औद्योगिक रूप से विकसित करने की योजना है। उन्होंने बताया कि नारनौल के पास लॉजिस्टिक हब के साथ एक औद्योगिक पार्क भी स्थापित किया जाएगा।

औद्योगिक उपयोग के लिए भी होगा प्रयोग
आगे डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने बताया कि एचएसआईआईडीसी द्वारा समेकित बहु योजना लॉजिस्टिक हब केंद्र परियोजना के विस्तार के लिए उपयुक्त भूमि की पहचान की जा रही है यदि निगम उक्त परियोजना के विस्तार के लिए भूमि खरीद करने में सफल हो जाता है तो इसका औद्योगिक उपयोग के लिए प्रयोग किया जाएगा।

भूमि उपलब्ध करवाने की मांग
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने सदन के सदस्य से भी अनुरोध करते हुए कहा कि वे किसानों से सलाह-मशविरा करके 500 एकड़ भूमि उपलब्ध करवा दें तो यह पार्क जल्द आरंभ हो सकेगा। दुष्यंत चौटाला ने बताया कि राज्य सरकार ने लैंड पूलिंग पॉलिसी बनाई है जिसके आधार पर किसान की भी हिस्सेदारी होगी।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार का विजन है कि प्रदेश के प्रत्येक कोने में विकास हो। इस दिशा में खरखौदा में मारुति प्लांट, हिसार में एविएशन हब और नांगल चौधरी में लॉजिस्टिक हब बन रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+