पंजाब के मलोट में 'हमारे बुजुर्ग, हमारा अभिमान' कार्यक्रम का हुआ आयोजन, दवाइयां और चश्मे किए गए वितरित
Punjab Govt: पंजाब की भगवंत मान सरकार की तरफ से पूरे प्रदेश में 'हमारे बुजुर्ग, हमारा अभिमान' अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार 11 अक्टूबर को सामाजिक सुरक्षा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मलोट में शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में 2000 बुजुर्गों का सामान्य जांच परीक्षण किया गया। कैबिनेट मंत्री डॉक्टर बलजीत कौर ने सामाजिक सुरक्षा महिला एवं बाल विकास विभाग पंजाब द्वारा चलाए जा रहे "हमारे बुजुर्ग हमारा अभिमान" अभियान के बारे में जानकारी दी।

बलजीत कौर ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से ट्वीट करते हुए बताया कि बुधवार 11 अक्टूबर को मलोट में जिला स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया।
इस दौरान उन्होंने बताया कि 'हमारे बुजुर्ग हमारा अभिमान' अभियान शिविर के तहत मलोट में 2000 बुजुर्गों का सामान्य जांच परीक्षण किया गया।
साथ ही, दवाइयां और चश्मे भी वितरित किए गए। इतना ही नहीं, उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान के तहत जरूरतमंद मरीजों का ऑपरेशन के लिए पंजीकरण भी किया गया।












Click it and Unblock the Notifications