'धर्मनिरपेक्ष राज्य तेलंगाना को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे विपक्षी दल', केटी रामा राव का हमला
तेलंगाना के उद्योग व आईटी मंत्री और बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल धर्मनिरपेक्ष राज्य तेलंगाना को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।
साथ ही तेलंगाना में सांप्रदायिक मतभेद पैदा करने की साजिश रच रहे हैं। केटी रामा राव ने कहा कि कांग्रेस कह रही है कि बीआरएस बीजेपी की बी टीम है, लेकिन सच्चाई यह है कि महाराष्ट्र में कांग्रेस हिंदू पार्टी शिवसेना के साथ गठबंधन में थी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के नेतृत्व में तेलंगाना शांति और सद्भाव को बढ़ावा देने के मामले में पूरे देश के लिए एक आदर्श मॉडल के रूप में उभरा है।
तेलंगाना की गंगा-जमुनी तहजीब है- केटीआर
उन्होंने कहा कि गणेश उत्सव के दौरान मुस्लिम समुदाय ने किसी भी झड़प से बचने के लिए मिलाद-उन-नबी रैली को स्थगित कर दिया था। उन्होंने सोमवार को यहां मुस्लिम समुदाय की बैठक में बोलते हुए कहा कि तेलंगाना की गंगा-जमुनी तहजीब है।
कांग्रेस केवल सत्ता हासिल करने के लिए अल्पसंख्यक वोट मांगे- केटीआर
कांग्रेस ने कभी भी अल्पसंख्यक समुदाय के कल्याण के लिए गंभीरता से काम नहीं किया। इसने भाजपा को एक खलनायक के रूप में प्रदर्शित किया और केवल सत्ता हासिल करने के लिए अल्पसंख्यक वोट मांगे। उन्होंने कहा कि लोग अब सभी चालों को समझ गए हैं।
सीएम के.चंद्रशेखर राव कभी भी सांप्रदायिक राजनीति में शामिल नहीं हुए- केटीआर
रामा राव ने कहा कि कांग्रेस एक और 'मौका' तलाश रही है। तेलंगाना के लोगों ने 11 मौके दिए लेकिन कांग्रेस ने केवल 'बार-बार धोखा' दिया है। मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव कभी भी सांप्रदायिक राजनीति में शामिल नहीं हुए और न ही उन्होंने सांप्रदायिक आधार पर वोट मांगे।
यह भी पढ़ें- तेलंगाना में BRS सांसद पर चाकू से हमले की निंदा, केटीआर बोले- अब 'गुंडों' का सहारा ले रही कांग्रेस












Click it and Unblock the Notifications