तेलंगाना में BRS सांसद पर चाकू से हमले की निंदा, केटीआर बोले- अब 'गुंडों' का सहारा ले रही कांग्रेस
भारत राष्ट्र समिति के कार्यकारी अध्यक्ष व केसीआर सरकार के सिद्धपेट में बीआरएस सांसद कोठा प्रभाकर रेड्डी पर हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले ही हताश हो चुकी कांग्रेस अब बीआरएस नेताओं को रास्ते से हटाने के लिए 'गुंडों' का सहारा ले रही है। तेलंगाना के मंत्री केटीआर ने कहा कि कांग्रेस से ये जान चुकी है कि अब चुनाव में जनता क्या हाल करने वाली है। ऐसे में इस पार्टी के साथ ऐसी ही उम्मीद की जानी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस इस तहर की हिंसा के लिए पार्टी में आपराधिक पृष्ठभूमि वालों को जगह दे रही है।
तेलंगाना के सिद्दीपेट में बीआरएस सांसद कोठा प्रभाकर रेड्डी को सिद्दीपेट में उनके अभियान के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने पेट में चाकू मार दिया। सांसद रेड्डी पर हमले को लेकर सिद्दीपेट कमिश्नर एन श्वेता ने बताया कि एमपी कोठा प्रभाकर रेड्डी सुरक्षित हैं। घटना दौलताबाद मंडल के सुरमपल्ली गांव में हुई। उन्हें गजवेल भेजा दिया गया है। मामले में कथित आरोपी हिरासत में है। मामले की जांच की रही है।

वहीं इस हमले की बीआरएस ने कड़ी निंदा की है। तेलंगाना सरकार में मंत्री व बीआरएस नेता केटी रामा राव ने एक्स पर इसको लेकर प्रतिक्रिया दी। केटीआर ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "मैं कांग्रेस के गुंडों द्वारा बीआरएस सांसद प्रभाकर रेड्डी पर हत्या के प्रयास की कड़ी निंदा करता हूं। हताश कांग्रेस अब तेलंगाना में हमारे नेताओं के शारीरिक उन्मूलन के प्रयासों का सहारा ले रही है। निश्चित रूप से तीसरे के साथ इसकी उम्मीद की जानी थी। एक क्रिमिनल को टीपीसीसी अध्यक्ष बनाया जा रहा है। लोकतांत्रिक समाज में हिंसा का कोई स्थान नहीं है और मुझे उम्मीद है कि भारत का चुनाव आयोग इस संबंध में कड़ी कार्रवाई करेगा।"












Click it and Unblock the Notifications