विपक्ष ने लगाया ओडिशा सरकार पर बिजली वितरण में घोटाले का आरोप

भुवनेश्वर: विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस ने सोमवार को ओडिशा में बीजू जनता दल (बीजद) सरकार पर राज्य के बिजली वितरण क्षेत्र में बड़े पैमाने पर घोटाले का आरोप लगाया।

भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल गणेशी लाल से मुलाकात की और पिछले एक दशक के दौरान बिजली क्षेत्र में हुए कथित 15,000 करोड़ रुपये के घोटाले की केंद्रीय एजेंसी से जांच कराने की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा।

telangana

बीजेपी प्रवक्ता दिलीप मोहंती ने कहा, "जहां राज्य सरकार का दावा है कि राज्य में बिजली वितरण प्रणाली के विकास पर 20,000 करोड़ रुपये खर्च किए गए, वहीं टाटा पावर का कहना है कि 5,000 करोड़ रुपये का बुनियादी ढांचा जमीन पर उपलब्ध है।"

मोहंती ने इसे दशक का सबसे बड़ा घोटाला बताते हुए मांग की कि पिछले 10 वर्षों के दौरान ऊर्जा विभाग के प्रभार में रहे सभी मंत्रियों को जांच के दायरे में लाया जाना चाहिए।

भाजपा नेता ने पूछा, "बीजद सरकार दावा कर रही है कि ओडिशा बिजली की अधिकता वाला राज्य है, तो लोगों को गर्मी के चरम मौसम में बार-बार बिजली कटौती का सामना क्यों करना पड़ रहा है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+