ओडिशा: सुंदरगढ़ में आदिवासी स्कूल छात्रावासों की बदल गई है तस्वीर, तेजी से हुआ है परिवर्तन
एसटी और एससी विकास विभाग ने आदिवासी बहुल्य सुंदरगढ़ जिले में स्कूल छात्रवासों में चरणबद्ध तरीके से परिवर्तन की शुरूआत की है, जो एक महत्वपूर्ण कदम हैं। योजनाओं में 5T ढांचे के तहत सरकार के हाईस्कूल ट्रांसफाॅरमेशन प्रोग्राम के तहत जिले में आदिवासी बच्चों के लगभग 66 क्षत्रिग्रस्त या जोखिम भरे स्कूलों के छात्रावासों का नया पुर्ननिर्माण करवाना शामिल है।

जिला परिषद में हाल ही में एक बैठक हुई जिसमें सुंदरगढ़ कलेक्टर पराग हर्षद गवली ने बताया प्रशासन ने फरवरी 2022 में एसएसडी विभाग द्वारा संचालित किए जा रहे छात्रावासों की जरूरी मरम्मत और उनका नवीनीकरण करने का निर्णय लिया था। इस परिर्वतन पहल के तहत छात्रावासों के भवनों का नवीनकरण शौचालय, स्नानघर, डाइनिंग हॉल और सामान्य कमरे जैसी सुविधाएं बढ़ाना शामिल है।
इसके अलावा आवश्यकता पड़ने पर नए छात्रावास भवनों का निर्माण, खेल मैदान का निर्माण भी इसमें शामिल है। हालांकि ये छात्रावासों से जुड़ी यह योजना लंबे समय से ठंडे बस्ते में पड़ी हुई थी लेकिन कुछ माह पहले इसने गति पकड़नी शुरू कर दी।
कक्षा I से XII के लिए 138 आवासीय विद्यालयों और कक्षा I से X के लिए 239 आवासीय विद्यालयों सहित लगभग 515 छात्रावासों के अलावा SSD विभाग छात्रावासों में रहने वाले 47,000 से अधिक ST और SC छात्रों को सेवा दे रहा है।
इसके अलावा Integrated Tribal Development Agencies (ITDAs) सुंदरगढ़ कार्यक्रम की देखरेख कर रहा है, एसएसडी विभाग प्रत्येक छात्रावास के नवीकरण के लिए 10 लाख रुपये और नए कक्षा निर्माण के लिए अतिरिक्त 5 लाख रुपये आवंटित कर रहे हैं।
हालांकि छात्रावास परिसर में उद्यान और हरियाली विकसित करने के लिए मनरेगा योजना का उपयोग करने पर अभी निर्णय पर कार्यान्वयन लंबित है। जानकारी के अनुसार 30 से 40 साल पहले निर्मित 204 छात्रावासों में से, 66 गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त छात्रावासों को ध्वस्त करने और नए 60 के साथ बदलने की योजना है।












Click it and Unblock the Notifications