ओडिशा: नवीन सरकार ने ब्राह्मणी नदी डेल्टा कायाकल्प के लिए आईआईटी गुवाहाटी के साथ MoU पर किए हस्ताक्षर

ओडिशा के जल संसाधन विभाग और आईआईटी गुवाहाटी के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए हैं। ब्राह्मणी नदी डेल्टा कायाकल्प के लिए भौतिक और गणितीय नदी मॉडलिंग अध्ययन" के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

समझौता ज्ञापन पर डीओडब्ल्यूआर, वाणिज्य और परिवहन मंत्री तुकुनी साहू और विकास आयुक्त-सह-एसीएस, डीओडब्ल्यूआर अनु गर्ग की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए हैं। जल संसाधन विभाग में आयोजित एक कार्यक्रम में डीओडब्ल्यूआर के ईआईसी भक्त रंजन मोहंती और आईआईटी गुवाहाटी के प्रोफेसर सिबाशीष दत्ता ने एमओयू पर हस्ताक्षर किये हैं।

ओडिशा सरकार ने आईआईटी गुवाहाटी के साथ MoU पर किए हस्ताक्षर

ब्राह्मणी नदी, ओडिशा की दूसरी सबसे बड़ी नदी है। जो सुंदरगढ़ जिले के राउरकेला में शंख और दक्षिण कोयल नदियों के संगम के बाद बनती है। जलग्रहण क्षेत्र में ओडिशा (57%), झारखंड (40%) और छत्तीसगढ़ (3%) का योगदान है। यह नदी सुंदरगढ़, देवगढ़, अनुगुल, ढेंकनाल, कटक, जाजपुर और केंद्रपाड़ा जिलों से होकर बहती है। नदी के 130 किमी पर रेंगाली में एक बांध और रेंगाली बांध से लगभग 35.00 किमी नीचे सामल में एक बैराज बनाया गया है।

सामल बैराज के साथ-साथ मध्यवर्ती जलग्रहण क्षेत्र से छोड़ा गया पानी पंकपाल में डेल्टा क्षेत्र में बहता है। फिर दो भुजाओं में दाईं ओर ब्राह्मणी और बाईं ओर खरसुआं में विभाजित हो जाता है।

ब्रिटिश काल में जेनापुर में ब्राह्मणी नदी पर और जोकड़िया में खरसुआं नदी पर दो एनीकट का निर्माण किया गया था। जेनापुर से लगभग 12 किलोमीटर नीचे, बेदापुर में, ब्राह्मणी नदी फिर से दो भुजाओं ब्राह्मणी बाईं ओर और केलुआ दाईं ओर विभाजित हो जाती है और इंदुपुर में फिर से मिल जाती है।

यह भी पढ़ें- ओडिशा: सीएम नवीन पटनायक ने भुवनेश्वर में झुग्गीवासियों को सौंपी नये मकानों की चाबियां, बोले- बेहद खुशी हो रही

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+