ओडिशा के मंत्री अतनु सब्यसाची बोले, 'अफवाह हैं पीडीएस में प्लास्टिक चावल बांटने की खबरें'

सरकार की तरफ से चावल में विटामिन मिलाया गया है और कुछ लोग निराधार दावे कर रहे हैं। जिले भर में जागरूकता अभियान चलाए जाने के बाद प्रदेश की जनता हकीकत जान चुकी है।'

odisha

ओडिशा के खाद्य आपूर्ति और उपभोक्ता कल्याण मंत्री अतनु सब्यसाची नायक ने आज स्पष्ट किया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) में राज्य के लाभार्थियों को कोई 'प्लास्टिक चावल' वितरित नहीं किया जा रहा है।

अतनु सब्यसाची नायक ने कहा, 'वर्तमान में वितरित किए जा रहे चावल को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में पहली बार मलकानगिरी में शुरू किया गया था। सरकार की तरफ से चावल में विटामिन मिलाया गया है और कुछ लोग निराधार दावे कर रहे हैं। जिले भर में जागरूकता अभियान चलाए जाने के बाद प्रदेश की जनता हकीकत जान चुकी है।'

खाद्य आपूर्ति और उपभोक्ता कल्याण मंत्री ने आगे कहा, 'जिन जिलों में इस तरह के आरोप सामने आ रहे हैं, वहां के लोगों को संबंधित प्रशासन जागरूक करेगा। एक क्विंटल चावल में एक किलो विटामिन मिलाकर फरवरी से प्रदेश के सभी जिलों में बांटा जा रहा है। सरकार द्वारा स्वीकृत प्रयोगशालाओं में चावल का विधिवत परीक्षण किया जाता है और इसके बाद परीक्षण कंद्रों द्वारा हरी झंडी मिलने के बाद ही पीडीएस में वितरित किया जाता है।'

दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्रीय उपभोक्ता मामले और खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर इस संबंध में उनके हस्तक्षेप की मांग की और साथ ही पीयूष गोयल से अनुरोध किया कि वे संबंधित अधिकारियों को तत्काल आधार पर उपयुक्त उपाय करने का निर्देश दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+