ओडिशा सरकार का बड़ा कदम, जेल में एक क्लिक पर मिलेगी कैदियों की पूरी जानकारी

आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा स्वीकृत किए गए आधुनिकीकरण कार्यक्रम के तहत, जेल निदेशालय ने भुवनेश्वर विशेष जेल और पुरी जेल के साथ चौद्वार, संबलपुर, बारीपदा, कोरापुट और बेरहामपुर में पांच सर्किल जेलों का चयन किया है।

odisha

ओडिशा सरकार कैदियों के हित में जल्द ही एक बड़ी सुविधा शुरू करने जा रही है। दरअसल, राज्य की सात प्रमुख जेलों में जल्दी ही एक कॉमन डैशबोर्ड स्थापित किया जाएगा, जिससे जेल अधीक्षकों को माउस के एक क्लिक पर कैदियों के केस और उनकी मेडिकल हिस्ट्री की पूरी जानकारी मिलेगी।

राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत किए गए आधुनिकीकरण कार्यक्रम के तहत, जेल निदेशालय ने भुवनेश्वर विशेष जेल और पुरी जेल के साथ चौद्वार, संबलपुर, बारीपदा, कोरापुट और बेरहामपुर में पांच सर्किल जेलों का चयन किया है, जहां कैदियों को बेहतर सुरक्षा और कल्याणकारी उपाय देते हुए जेल प्रबंधकों के संचालन को सुव्यवस्थित करने के लिए टेक्नोलॉजी को अपनाया जा रहा है।

इसके मुताबिक, एक डैशबोर्ड विकसित किया जा रहा है, जिसके उपयोग से कैदियों के बारे में जरूरी जानकारी जैसे- मेडिकल हिस्ट्री और सुनवाई के मामलों से संबंधित जानकारी जेल अधीक्षक को तुरंत मिल सकेगी। इसी तरह, आधुनिकीकरण कार्यक्रम से कैदियों के परिवार के सदस्यों की वित्तीय लेन-देन में आने वाली कठिनाइयों को कम किया जा सकेगा।

वर्तमान में, परिजनों को जेलों में नकद पैसे जमा करने पड़ते हैं ताकि कैदी कैंटीन में खरीदारी करने के लिए कूपन खरीद सकें। हालांकि, बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट सिस्टम की शुरुआत के साथ, कैदी बिना नकद भुगतान किए कैंटीन में खरीदारी करने में सक्षम होंगे। विचाराधीन कैदियों और दोषियों के परिवार के सदस्य सीधे अपने बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+