ओडिशा सरकार का बड़ा फैसला, आवासीय परियोजनाओं में संपत्तियों को मिलेगा फ्रीहोल्ड का दर्जा
ओडिशा सरकार ने विकास प्राधिकरणों और OSHB द्वारा पूरी की गई आवासीय परियोजनाओं में आवंटित भूमि और मकानों को फ्रीहोल्ड का दर्जा देने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

ओडिशा सरकार ने लाखों प्रॉपर्टी मालिकों को एक बड़ी राहत प्रदान की है। राज्य सरकार ने विभिन्न शहरों में विकास प्राधिकरणों (डीए) और ओडिशा राज्य आवास बोर्ड (ओएसएचबी) द्वारा पूरी की गई आवासीय परियोजनाओं में आवंटित भूमि और घरों को फ्रीहोल्ड का दर्जा देने का फैसला किया है। इससे उन एक लाख से अधिक आवंटियों को लाभ होगा जो संपत्तियों का लेन-देन करना चाहते हैं।
सरकार ने विकास प्राधिकरणों और OSHB द्वारा पूरी की गई आवासीय परियोजनाओं में आवंटित भूमि और मकानों को फ्रीहोल्ड का दर्जा देने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।
विकास प्राधिकरणों और ओडिशा राज्य आवास बोर्ड ने लीजहोल्ड आधार पर आवासीय परियोजनाओं में एक लाख से अधिक परिवारों को जमीन और मकान आवंटित किए हैं। इन जमीनों और घरों के आबंटियों को हर बार सक्षम अधिकारियों से उस वक्त एनओसी प्राप्त करने की आवश्यकता होती है, जब वे ऐसी संपत्तियों का लेन-देन करना चाहते हैं।
पूरे राज्य में ऐसी 2797.492 भूमि पर लगभग 99 परियोजनाएं विकसित हैं और ऐसी संपत्तियों को फ्रीहोल्ड स्थिति में बदलने के लिए किसी कानून के अभाव में, आवंटियों को ऐसी संपत्तियों के लाभकारी उपयोग के लिए गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वे लगातार ऐसी संपत्तियों को फ्रीहोल्ड का दर्जा देने की मांग कर रहे हैं।
कानून में कमियों को दूर करने और आवंटियों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए सरकार ने निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं:
- डीए और ओएसएचबी द्वारा पूरी की गई आवासीय परियोजनाओं में आवंटित भूमि और मकानों को फ्रीहोल्ड का दर्जा दिया जाएगा।
- डीए और ओएसएचबी के पक्ष में 1107.81 करोड़ रुपए की परिवर्तन फीस माफ की जाएगी।
- डीए और ओएसएचबी आबंटियों से निर्धारित परिवर्तन शुल्क एकत्र करेंगे और लीजहोल्ड संपत्तियों को फ्रीहोल्ड स्थिति में बदलने की अनुमति देंगे।
- उपरोक्त निर्णयों के कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए आर एंड डीएम विभाग द्वारा मौजूदा कानूनों में आवश्यक संशोधन किया जाएगा।
- भविष्य की सभी आवासीय परियोजनाओं के विकास के लिए डीए और ओएसएचबी को फ्रीहोल्ड भूमि प्रदान की जाएगी।
सरकार के इन सभी नागरिक-केंद्रित फैसलों से डीए और ओएसएचबी द्वारा लीजहोल्ड संपत्तियों के साथ आवंटित एक लाख से अधिक परिवारों को लाभ होगा। इसके अलावा, भविष्य में डीए और ओएसएचबी द्वारा विकसित की जाने वाली आवासीय परियोजनाओं में संपत्तियों का अधिग्रहण करने के इच्छुक सभी परिवारों को किसी से अनुमति प्राप्त किए बिना परेशानी मुक्त तरीके से ऐसी संपत्तियों को रखने और लेन-देन करने का विशेषाधिकार होगा।












Click it and Unblock the Notifications