ओडिशा सरकार ने जिले के कलेक्टरों से कल्याणकारी योजनाओं के कार्यान्वयन में तेजी लाने का दिया आदेश
ओडिशा में चुनाव होने में अब कुछ ही महीने बचे हैं, चुनाव से पहले राज्य सरकार उनके कार्यकाल में शुरू की गई विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को पूरा करना चाहती है। इसी के चलते मंगलवार को राज्य सरकार ने जिला कलेक्टरों को राज्य में शुरू की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के कार्यान्वयन में तेजी लाने का आदेश दिया है। सूत्रों के अनुसार जिलों के कलेक्टरों को अपने-अपने क्षेत्र में अलग-अलग योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए लक्ष्य दिए गए हैं।

ये सभी योजनाएं कैबिनेट की मंजूरी के बाद शुरू की गई हैं, इसलिए जिला प्रशासन को चुनाव की घोषणा के साथ आदर्श आचार संहिता लागू होने से पहले उनके कार्यान्वयन पर ध्यान करने का निर्देश दिया गया है।
इन योजननाओं की समीक्षा की गई
विकास आयुक्त की बैठक में वृद्धावस्था पेंशन के वितरण, राज्य के बैंक रहित क्षेत्रों में बैंकिंग आउटलेट खोलने और मो घर और ग्रामीण आवास योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा की गई।
टीम वर्क के साथ योजनाओं का निर्धारित लक्ष्य पूरा करने का आदेश
सूत्रों ने बताया कि कलेक्टरों को अपने-अपने क्षेत्र में अलग-अलग योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए लक्ष्य दिए गए हैं। उन्हें 5टी और मो सरकार पहल के तहत योजनाओं को लागू करने के लिए कहा गया था। साथ ही सभी वंचित आंगनबाडी केन्द्रों एवं विद्यालयों में विद्युतीकरण पर कार्य करने की भी सलाह दी गई। सरकार ने योजनाओं के निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने के लिए टीम की तरह काम करने का निर्देश दिया है।












Click it and Unblock the Notifications