खेलो इंडिया यूथ गेम्स में दमदार प्रदर्शन करने वाले एथलीटों को ओडिशा सरकार ने किया सम्मानित

ओडिशा के एथलीटों का KIYG 2022 में शानदार प्रदर्शन रहा। अभी तक के उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में कुल 30 पदक जीते गए, जिसमें 11 स्वर्ण, 8 रजत और 11 कांस्य शामिल हैं।

odisha

ओडिशा के एथलीटों को मंगलवार को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कलिंगा स्टेडियम में बीजू पटनायक वेटलिफ्टिंग हॉल में आयोजित एक समारोह में, खेल और युवा सेवा मंत्री तुषारकांति बेहेरा, ओडिशा की हॉकी प्रोत्साहन परिषद के अध्यक्ष दिलीप टिर्की और सरकार के संयुक्त सचिव शैलेंद्र जेना ने राज्य के एथलीटों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया।

ये वो खिलाड़ी हैं, जिन्होंने पिछले वर्ष खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 और अन्य एथलेटिक मीट में पदक जीते थे। इस दौरान सम्मान समारोह में कुल 1.85 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार दिए गए।

ओडिशा के एथलीटों का KIYG 2022 में शानदार प्रदर्शन रहा। अभी तक के उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में कुल 30 पदक जीते गए, जिसमें 11 स्वर्ण, 8 रजत और 11 कांस्य शामिल हैं। सरकार ने प्रत्येक पदक विजेता को क्रमशः 1 लाख रुपये, 75,000 रुपये और 50,000 रुपये के नकद पुरस्कार देकर उनकी उपलब्धि का सम्मान किया।

सम्मान हासिल करने वाले एथलीटों में दोंडापति मृत्‍युम जयराम का नाम शामिल है, जिन्‍होंने 100 मीटर दौड़ में स्‍वर्ण जीता और उन्‍हें 1 लाख रुपये का पुरस्‍कार मिला। सबिता टोप्पो ने लंबी कूद और 100 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण जीता और उन्हें 2 लाख रुपये से सम्मानित किया गया। स्वागत कुमार बेहरा ने ट्रिपल जंप में रजत जीता और उन्हें 75,000 रुपये से सम्मानित किया गया।

मेरिमुक्ता सोरेंग ने ट्रिपल जंप में कांस्य जीता और उन्हें 50,000 रुपये से सम्मानित किया गया। 400 मीटर लड़कों की रिले टीम ने एक स्वर्ण जीता और 400 मीटर की लड़कियों की रिले टीम ने रजत जीता, उन्हें क्रमशः 4 लाख रुपये और 2 लाख रुपये दिए गए।फाइनल में मेजबान मध्य प्रदेश से कड़ी टक्कर के बाद रजत पदक जीतने वाली 18 सदस्यीय पुरुष हॉकी टीम को प्रत्येक सदस्य के लिए 75,000 रुपये का नकद पुरस्कार मिला।

इसके अलावा स्वर्ण जीतने वाली खो-खो महिला टीम और कांस्य विजेता खो-खो पुरुषों की टीम को भी सम्मानित किया गया, जिन्हें क्रमशः 1 लाख रुपये और 75,000 रुपये का नकद पुरस्कार मिला। टेनिस टीम से सोहिनी संजय मोहंती और आराध्या वर्मा को गर्ल्स डबल्स वर्ग में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए 1-1 लाख रुपये मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+