ओडिशा सरकार का सभी विभागों को निर्देश- मार्च तक खर्च करें सप्लीमेंट्री बजट

ओडिशा सरकार ने विभिन्न विभागों से कहा है कि वे मार्च तक पूरक बजट प्रावधानों को खर्च करें।

naveen

भुवनेश्वरः ओडिशा सरकार ने विभिन्न विभागों से कहा है कि वे मार्च तक पूरक बजट प्रावधानों को खर्च करें। वित्त विभाग ने सभी विभागों को लिखे पत्र में कहा है कि वित्तीय वर्ष के अंतिम माह में व्यय की अधिकता से बचने के लिए 31 जनवरी तक धनराशि अवमुक्त करने एवं प्रावधानों के स्वीकृति आदेश जारी कर दिये जायें। मशीनरी, उपकरण, वाहन, शेयर पूंजी, सब्सिडी और ऋण के बिल कोषागारों में जमा करने की अंतिम तिथि 9 मार्च निर्धारित की गई है जबकि अन्य प्रावधानों के लिए अंतिम तिथि 14 मार्च होगी।

हालांकि सरकार बड़ी संख्या में कल्याणकारी कार्यक्रम चलाती है, लेकिन विभागों को पूंजीगत संपत्ति और सामाजिक क्षेत्र के निर्माण पर खर्च को प्राथमिकता देने के लिए कहा गया है। ग्रामीण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं और पूंजीगत संपत्तियों के रखरखाव पर होने वाले खर्च पर ध्यान देना चाहिए। सरकार का जोर सरकारी धन के उचित आवंटन पर है।

साथ ही केन्द्र प्रायोजित योजनाओं में राज्यांश का आवंटन केन्द्रीय सहायता प्राप्त करने के उपरान्त ही किया जायेगा तथा शून्य आधारित निवेश समीक्षा के अन्तर्गत परियोजनाओं को पूर्ण करने हेतु धनराशि उपलब्ध करायी जाये। 2022-23 के लिए 16,800 करोड़ रुपये के पूरक बजट को हाल ही में विधानसभा में मंजूरी दी गई थी और कुल पूरक प्रावधान में से 9,200 करोड़ रुपये कार्यक्रम व्यय, 4,934 करोड़ रुपये प्रशासनिक व्यय और 2,610 करोड़ रुपये आपदा प्रबंधन के लिए आवंटित किए गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+