ओडिशा सरकार का बड़ा कदम, अनुसंधान में सहयोग के लिए कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के साथ किया समझौता

ओडिशा सरकार ने अनुसंधान, योजनाओं के प्रभाव के मूल्यांकन एवं एकेडमिक पब्लिकेशन के आदान-प्रदान में सहयोग के लिए बड़ा कदम उठाया है। दरअसल, ओडिशा सरकार ने अमेरिका के बर्कले स्थित कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है। एक बयान में इसकी जानकारी दी गयी है।

बयान में कहा गया है कि राज्य सरकार के एक प्रतिनिधिमंडल की सिलिकॉन वैली की यात्रा के दौरान समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया गया। इसमें कहा गया है कि समझौते के हिस्से के रूप में, राज्य सरकार एवं कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय अनुसंधान परियोजनाओं पर सहयोग करेंगे और संयुक्त रूप से सम्मेलन और कार्यशालाएं आयोजित करेंगे।

Odisha Government

इसमें यह भी कहा गया है कि उच्च तकनीक वाले क्षेत्रों में संयुक्त प्रशिक्षण कार्यशालाओं पर विशेष जोर दिया जाएगा और लगभग 1,000 शोधकर्ताओं को प्रशिक्षित किए जाने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+