ओडिशा: इस शैक्षणिक वर्ष से स्कूलों में शुरू होगी लैंगिक समानता पर पढ़ाई
राज्य सरकार नए शैक्षणिक वर्ष से छठी से दसवीं कक्षा के छात्रों के लिए स्कूल पाठ्यक्रम में लिंग समानता के विषय को भी जोड़ेगी।
भुवनेश्वर, 16 फरवरी। राज्य सरकार नए शैक्षणिक वर्ष से छठी से दसवीं कक्षा के छात्रों के लिए स्कूल पाठ्यक्रम में लिंग समानता के विषय को भी जोड़ेगी। जल्द ही स्कूल और जन शिक्षा विभाग द्वारा अब्दुल लतीफ जमील पॉवर्टी एक्शन लैब (J-PAL) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इसका उद्देश्य स्कूल आने वाले बच्चों के दृष्टिकोण और व्यवहार में परिवर्तन लाकर लिंग समानता में तेजी लाना है।

लिंग समानता पर पाठ्यक्रम को 2022-23 शैक्षणिक वर्ष से ही लागू कर दिया जाएगा। पाठ्यक्रम पहले वर्ष में सामाजिक अध्ययन और इसके संबद्ध विषयों जैसे भूगोल, इतिहास और राजनीति विज्ञान के लिए एक पूरक पाठ्यपुस्तक के रूप में आएगा।एसएमई अधिकारियों ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को बड़े सपने देखने और जीवन में सभी चुनौतियों का सामना करने के लिए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने में मदद करना होगा।
यह भी पढ़ें: हादसे के वक्त गाड़ी में दीप सिद्धू के साथ ही थीं उनकी गर्लफ्रेंड, एयरबैग की वजह से बच गई जान
लिंग समानता पर पाठ्यक्रम को छोटा कर स्थानीय संदर्भ में अनुकूल बनाया जाएगा। इसके लिए हमारी टीम ओडिशा के पांच जिलों में एक प्रारंभिक अध्ययन करेगी। इस कार्यक्रम के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन में J-PAL दक्षिण एशिया की अहम भूमिका होगी। ये सभी उच्च प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों को इस पाठ्यक्रम की ट्रेनिंग देंगे ताकि वो बच्चों को इसका संपूर्ण ज्ञान दे सकें।












Click it and Unblock the Notifications