रूस-यूक्रेन जंग: ओडिशा CM नवीन पटनायक ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, यूक्रेन से लौटे छात्रों के लिए की ये मांग

रूस-यूक्रेन जंग: ओडिशा CM ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, यूक्रेन से लौटे छात्रों के लिए की ये मांग

भुवनेश्वर, 07 मार्च: यूक्रेन में युद्ध की वजह से भारत लौटे छात्रों के भविष्य को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। पहले दिग्गविजय सिंह और अब ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है और मांग की है कि छात्रों की पढ़ाई को आगे जारी रखा जाए और इसके लिए मंत्रालयों से हस्तक्षेप करने की मांग की है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा।

Naveen Patnaik

इस पत्र में सीएम ने कहा है कि यूक्रेन में जारी संकट के बीच भारत लौटे मेडिकल छात्रों की पढ़ाई जारी रखने के लिए राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग और संबंधित मंत्रालयों के हस्तक्षेप का अनुरोध किया जाए। यूक्रेन में युद्ध के कारण जिन भारतीय मेडिकल छात्रों की पढ़ाई बाधित हुई थी, सरकार उनकी समस्याओं को गंभीरता से ले।

पीएम को लिखे पत्र में ओडिशा के सीएम ने लिखा कि यूक्रेन की स्थिति को देखते हुए ओडिशा और भारत के अन्य राज्यों में बड़ी संख्या में मेडिकल छात्रों को घर वापस जाना पड़ा। यूक्रेन में संकट पैदा होने के बाद पढ़ाई कर चुके और पढ़ाई पूरी करने के बाद इंटर्नशीप जारी रखना असंभव था।

आगे कहा कि यह एक अभूतपूर्व संकट है, जिसमें कई हजारों छात्र और छात्रों के करियर को बाधित किया है। इसलिए मैं राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग और संबंधित मंत्रालयों के साथ आपके तत्काल हस्तक्षेप के लिए अनुरोध करता हूं। ताकि भारत में मेडिकल कॉलेजों में उनकी पढ़ाई को जारी रखा जाए और उनकी पढ़ाई भी बाधित न हो। उन्होंने कहा है कि ओडिशा सरकार आपको अपना पूरा समर्थन देने को तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+